kalsarpa dosh calculator
✕

Corona virus : महाराष्ट्र के मंत्री ने माना स्थानीय स्तर पर बढ़ रहा संक्रमण

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (20:31 IST)
मुंबई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में रविवार को सामने आए संक्रमण के 10 में से 5 मामलों में संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैला है यानी वे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इस वायरस की चपेट में आए हैं। उन्होंने बताया कि शेष 5 विदेश यात्रा से लौटे हैं।

टोपे ने कहा, आज करीब 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जिनमें से 5 में संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैला है। शेष 5 विदेश से संक्रमण लेकर भारत लौटे थे। उन्होंने कहा, यह निश्चित तौर पर चिंतित करने वाला विषय है क्योंकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने के मामले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब 74 पर पहुंच गई है। इन 10 नए मामलों में 6 मुंबई से और 4 पुणे से सामने आए हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने आज रात से देश में विमान सेवाएं रोकने का फैसला किया है। वायरस के प्राथमिक स्रोत को रोकने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने कहा, लेकिन जो लोग संक्रमित हैं उनकी पहचान, जांच और इलाज जरूरी है। हमें यात्रा इतिहास के लिहाज से लोगों से सहयोग चाहिए ताकि संक्रमण को आगे और फैलने से रोका जा सके।

निजी अस्पतालों के लिए परामर्श जारी : महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को निजी अस्पतालों को एक परामर्श जारी किया जिसमें उन्हें गैर आपातकालीन सेवाओं को स्थगित करने और कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पृथक वार्ड तैयार करने को कहा गया है। परामर्श में अस्पतालों को मास्क, दस्ताने और व्यक्तिगत सुरक्षा किट का सीमित स्टॉक बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

इसके अलावा परामर्श में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की दशा में रोगियों को अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जाए और पहले से भर्ती मरीज के केवल एक रिश्तेदार को रहने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख