suvichar
✕

महाराष्ट्र सरकार ने 30 नवंबर तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, जानिए गाइडलाइन

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (22:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू मौजूदा लॉकडाउन की पाबंदियों को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
 
राज्य सरकार ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा कि इसका मौजूदा ढील पर कोई असर नहीं पड़ेगा और अब तक मंजूर गतिविधियों को जारी रखने की मंजूरी होगी।
 
राज्य में गुरुवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के 16,66,668 मामले सामने आए हैं और 43,710 लोगों की मौत हुई है।
 
राज्य के मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपात उपायों के तहत सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून,2005 के प्रावधानों और महामारी कानून, 1897 की धारा 2 के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 30 नवंबर 2020 की मध्यरात्रि तक बढ़ाने का फैसला किया है।

राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दे रही है। राज्य में 5 अक्टूबर से रेस्तरां और बार को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी। आवश्यक सेवा जुड़े कर्मचारियों के अलावा मुंबई के डब्बावाला और महिला यात्रियों को शहर की लोकल ट्रेन में इस महीने यात्रा की अनुमति दी गई।
 
महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से कम व्यस्तता वाले समय के दौरान मुंबई क्षेत्र में ट्रेनों से आम लोगों को यात्रा की अनुमति देने को भी कहा है। हालांकि राज्य सरकार ने मंदिरों, स्कूलों और कॉलेजों को खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख