Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में Corona के 8912 नए मामले, 257 की मौत, 10373 मरीज हुए ठीक

शनिवार, 19 जून 2021 (23:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 8,912 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 257 लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,63,420 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,17,356 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इससे पहले आठ मार्च को, राज्य में 8,744 मामले आए थे। विभाग ने बताया कि दिन में 10,373 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 57,10,356 तक पहुंच गई, जिससे राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,32,597 हो गई।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
महाराष्ट्र में अब मरीजों के ठीक होने की दर 95.76 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है। विभाग के अनुसार, 2,34,379 नई जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 3,93,12,920 हो गई है।
ALSO READ: आ गया Coronavirus को 'खत्म' करने वाला मास्क, जानिए इसकी खूबियां
राज्य में वर्तमान में कुल 8,06,506 लोग गृह पृथकवास में हैं, जबकि 4,695 अन्य संस्थागत पृथकवास केंद्र में भर्ती हैं। मुंबई शहर में संक्रमण के 676 नए मामले आए और 13 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,19,266 हो गई और मृतकों की संख्या 15,279 हो गई।(भाषा) 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

'आपने देश की अंतरात्मा जगा दी, अब अनशन खत्म कीजिए'— शशि थरूर की सोनम वांगचुक से भावुक अपील

सोनम वांगचुक के अनशन पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस; कल तक मांगा जवाब

कल का मौसम : अगले 12 घंटों में बदलेगा इन 22 राज्यों का मिजाज! IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

अगला लेख