ganesh chaturthi

गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, UP में अलर्ट

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (23:30 IST)
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, जिससे हरिद्वार प्रशासन और उत्तरप्रदेश जल विभाग के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।

शनिवार को गंगा का जलस्तर 294.35 रिकॉर्ड होते ही यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर डेरा डालकर गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी सभी बाढ़ चौकियों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
 
 उत्तराखंड में पिछले 55 घंटों से लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, ये पानी उत्तरप्रदेश के बिजनौर सहित सीमावर्ती जिलों में पहुंच जायेगा। इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा नदी से सटे जिलों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के हाई अलर्ट कर दिया है। बिजनौर में जिला प्रशासन से बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए गांवों में मुनादी भी कराई है ऊपर से पानी छोड़ा गया है, इसलिए सभी लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले जाएं, वहीं बिजनौर डीएम, एसपी सहित सभी अधिकारियों ने बिजनौर गंगा बैराज पर पहुंच गए हैं।
 
 जून में सामान्य बारिश से अधिक होने के कारण गंगा नदी खतरे के निशान पर आ गई है। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में ऐसा होता नहीं है। तबाड़तोड़ बारिश और गंगा में जलस्तर बढ़ जाने से प्रशासन हरकत में आ गया है। मेरठ प्रशासन ने जहां हस्तिनापुर और किला परीक्षितगढ़ में गंगा किनारे बसे गांव का निरीक्षण किया है, वहीं संबंधित विभागों को हिदायत दी है कि बाढ़ से निबटने और राहत कार्यों के तैयार रहे, रात्रि में सतर्क रहते हुए सघन निगरानी करें।
 
मेरठ सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सिंचाई पीके जैन ने बताया कि सिंचाई विभाग ने अन्य विभागों के समन्वय के साथ बाढ़ राहत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष हस्तिनापुर ब्लॉक के ग्राम फतेहपुर प्रेम में कटाव निरोधक कार्य कराए गया है, यह कार्य करीब रुपए 7 करोड़ की लागत से कराए गए जिसमें 900 मीटर का कार्य कराया गया, वर्तमान में हंसापुर परसापुर में करीब 6 करोड़ से कार्य चल रहा है जो कि करीब 850 मीटर है।
गांववालों को अलर्ट करते हुए कहा गया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और कटाव निरोधक कार्य के चलतज गांव के अंदर पानी नही आ पाएगा, साथ ही 12 शेल्टर प्लेस बनाए गए हैं। आपदा की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, साथ ही तहसील स्तर पर स्कूल व धर्मशालाओं की व्यवस्था भी की गई है। पीएसी व एनडीआरएफ को मुस्तैद करते हुए नाव, पोकलेन मशीन, बलिया व कट्टे आदि की व्यवस्था भी कर ली गई है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख