biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में Corona के 20740 नए मामले, 424 मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (23:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,92,920 हो गए, जबकि 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले गुरुवार को 21,273 मामले सामने आए थे और 425 मरीजों की मौत हुई थी। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मार्च-अप्रैल के दौरान राज्य में औसतन दो दिन में करीब एक लाख नए मामले सामने आ रहे थे।
ALSO READ: Coronavirus : ब्लैक फंगस की दवा Amphotericin B को टैक्स में छूट
विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 30,671 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 53,07,874 हो गई। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,89,088 हो गई है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू की गईं थीं, जो कि एक जून तक लागू रहेंगी। सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि इन पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

संक्रमण की दर 16.57 प्रतिशत हो गई है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.64 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 93.24 फीसदी है। राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के 924 नए मामले सामने आए, जबकि 30 मरीजों की मौत हो गई।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख