ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, जानिए क्या हैं नए दाम...

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (10:20 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के लिए RT - PCR जांच की कीमत बुधवार को 1000 रुपए से घटा कर 500 रुपए कर दिया है। एंटीजन जांच के शुल्क में भी कमी की गई है।
 
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने टेस्ट के दाम आधे करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महामारी की शुरुआत में RT-PCR जांच की कीमत 4500 रुपए थी और राज्य सरकार ने समय-समय पर इसे कम किया।
 
लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास ने बताया कि जांच के लिए नए दरें 500 रुपए, 600 रुपए एवं 800 रुपए निर्धारित की गई हैं। केंद्र पर जा कर नमूना देने पर जांच के लिए 500 रुपए लिए जायेंगे।
 
कोविड देखभाल केंद्र अथवा पृथक-वास केंद्र से नमूना एकत्र करने पर 600 रुपए देने होंगे और घर से नमूना लेने पर 800 रुपए शुल्क देय होगा। इसी प्रकार एंटी बॉडीज जांच कराने पर 250 रुपए, 300 रुपए और 400 रुपए देने होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान साढ़े 39 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों में 14,000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान सक्रिय मामलों में 14,361 की और वृद्धि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,56,248 तक पहुंच गई।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख