Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र कांग्रेस का आरोप, PM मोदी लोगों की जान के बजाय बंगाल चुनाव को दे रहे हैं महत्व...

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (17:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद ही देश में लॉकडाउन लागू करेंगे, क्योंकि वह लोगों की जान के ऊपर चुनाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पटोले ने कहा कि खबरों से संकेत मिल गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण बहुत तेज गति से देश में फैल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री रैलियां करने में व्यस्त हैं। पटोले ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करेंगे।

पटोले ने कहा, एक से 10 अप्रैल के बीच देश में कोरोनावायरस संक्रमण के फैलने की गति बहुत तेज रही, लेकिन प्रधानमंत्री बिना मास्क लगाए रैलियां करते रहे। वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। रैलियों में मास्क नहीं पहनकर प्रधानमंत्री क्या संदेश देना चाहते हैं।

महा विकास आघाडी सरकार द्वारा राहत पैकेज की घोषणा के संबंध में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पटोले ने कहा कि भाजपा नेता राज्य सरकार के कदमों पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, अगर दिल्ली में फडणवीस का दबदबा है तो उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि महाराष्ट्र को जीएसटी और अन्य योजनाओं के 90,000 करोड़ रुपए मिले।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख