suvichar

बाबा रामदेव को मंत्री की चेतावनी, महाराष्ट्र में नहीं बिकेंगी 'नकली' दवाएं

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (22:58 IST)
मुंबई। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की कोरोनावायरस दवा पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को योग गुरु को आगाह किया कि राज्य सरकार ‘नकली’ दवाओं की बिक्री नहीं होने देगी।
 
पतंजलि आयुर्वेद ने मंगलवार को कोरोनिल दवा पेश करते हुए दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज ढूंढ लिया है।
 
देशमुख ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर यह पता लगाएगा कि क्या ‘कोरोनिल’ का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। रामदेव को चेतावनी है कि महाराष्ट्र नकली दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देगा। 
बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कंपनी को इस उत्पाद की बिक्री की अनुमति नहीं दी है क्योंकि उसने चिकित्सकीय परीक्षण नहीं किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पतंजलि के विज्ञापन के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें की गई हैं, क्योंकि मंत्रालय या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। 
 
देशमुख ने कहा कि अगर उन्होंने महाराष्ट्र में दवाई बेचने या यह प्रचार करने की कोशिश की कि इससे कोविड-19 का इलाज किया जा सकता है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

बाढ़ में 'आशीर्वाद का दीया': जनसुराज के तंज पर घमासान, पूछा- पानी में जलाएं दीया या टेंट में?

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या AI इंसानों को मार देगा? 2030 तक विनाश के दावों का पूरा सच

गुरेज से लेकर हेमकुंड साहिब तक मौसम की पहली बर्फबारी, बिहार में बाढ़ से 50 लाख प्रभावित

दिन-रात की मेहनत से 300 लोगों ने इंदौर में तैयार किया राहुल गांधी का मंच, क्‍या अग्‍नि परीक्षा में सफल होगी कांग्रेस

अगला लेख