dharma sangrah

बड़ी राहत : भोपाल, इंदौर,उज्जैन समेत रेड जोन जिलों में फंसे लोगों को ‘घरवापसी’ के लिए मिलेगा ई-पास

दूसरे राज्यों में कोरोना हॉटस्पॉट में फंसे लोग आ सकेंगे वापस

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (21:12 IST)
भोपाल। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में रेड जोन जिलों में फंसे लोगों के बड़ी राहत देने  वाली खबर आई है। मध्यप्रदेश के रेड जोन वाले जिलों में फंसे लोग अब अपने घर जा सकेंगे। सरकार ने ई-पास जारी करने संबंध नियमों में बदलाव करते हुए अब रेड जोन के जिलों जैसे भोपाल, इंदौर और उज्जैन में फंसे लोगों को अब ई-पास जारी करने के आदेश दे दिए है। 
 
मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, खंडवा, देवास, बड़वानी, ग्वालियर और जबलपुर जिले जो कोरोना के  रेड जोन में आते है वहां पर भी अब लोगों को ई-पास मिल सकेगा। अब तक इन जिलों में केवल मेडिकल इमरजेंसी और मृत्यु और विवाह के लिए ई-पास जारी किए जा रहे थे।  
 
गौरतलब है कि 25 मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद इन जिलों में बड़ी संख्या में लोग विशेषकर छात्र और श्रद्धालु फंसे हुए है। भोपाल, इंदौर में बड़ी संख्या में दूसरे जिलों और राज्यों के स्टूडेंट फंसे हुए थे जिनको लंबे समय काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अफसरों को राज्य से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को भी अब ई-पास जारी करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में हॉटस्पॉट जिलों में फंसे जो लोग मध्यप्रदेश लौटना चाहते है उन्हें भी ई-पास जारी किया जाए। इसके लिए दूसरे राज्य में फंसे लोग मैप आईटी पोर्टल पर वाहन पंजीयन क्रमांक सहित आवेदन कर सकेंगे। ऐसे ई-पास केवल एक बार अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश में आने के लिए जारी होंगे। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर कहा है कि अब जबकि लॉकडाउन 17 मई तक चलना है तो ऐसे में लोगों को लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता है इसलिए सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लोगों को चरणबद्ध तरीके से ई-पास जारी किया जाएगा जिससे कि अचानक से भीड़ न हो जाए। 
 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख