Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर:भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे प्राइवेट दफ्तर और दुकानें, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (18:53 IST)
भोपाल। भोपाल में शुक्रवार रात 8 बजे से होने वाले 10 दिनों के टोटल लॉकडाउन को लेकर सरकार ने गाइडलाइन घोषित कर दी है। 4 अगस्त सुबह 8 बजे तक भोपाल में लागू होने वाला 10 दिवसीय कंपलीट लॉकडाउन भोपाल नगर निगम सीमा में ही होगा। इस दौरान दवाओं, सब्जी, फल, दूध आदि अतिआवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गरीब वर्ग की सुविधा के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी।
 
10 दिन के लॉकडाउन के दौरान सभी निजी कार्यालय एवं व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं सभी सरकारी कार्यालय 25 से 30 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। लॉकडाउन के दौरान सभी उद्योग चालू रहेंगे तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फैक्ट्री स्वामी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए परिचय-पत्र मान्य किए जाएंगे। अति आवश्यक कार्य से भोपाल नगर-निगम की सीमाओं के अंदर-बाहर जाने के‍ लिए ई-पास दिए जाएंगे।
ALSO READ: Data Story: मध्यप्रदेश में महज 7 दिन में 5 हजार नए कोरोना मरीज,25 हजार केस में से 45 फीसदी सिर्फ जुलाई में
10 दिन के इस लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाएं पूरी तहर सील रहेगी, जिले से बाहर आने-जाने के लिए पहले के लॉकडाउन की तरह ही ई पास किए जाएंगे। वहीं लॉकडाउन के दौरान शहर को होटल और लॉज भी पूरी तरह बंद रहेंगे। गौरतलब है कि लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद सरकार ने राजधानी में 10 दिन के टोटल लॉकडाउन का बड़ा फैसला किया है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख