ganesh chaturthi

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लगाने के नियमों में बड़ा बदलाव,रविवार को कोई छूट नहीं

Published: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (19:36 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार ने लॉकडाउन लगाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला जिला क्राइसिस ग्रुप सीधे नहीं कर सकेगा। लॉकडाउन लगाने के फैसले से पहले उसे सरकार की अनुमित लेनी होगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बड़े बदलाव के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब बहुत जरूरी होने पर ही किसी जिले में लॉकडाउन किया जाएगा।  अब तक लॉकडाउन लगाने का फैसला जिला स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में लिया जाता था। 
 
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रक्षाबंधन से पहले रविवार को जनप्रतिधियों की मांग पर विचार करने पर सरकार ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लॉकडाउन में किसी भी प्रकार की छूट न देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को होने वाला लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य है इसलिए हमें राखी जैसे त्यौहार से भी थोड़ा कम्प्रोइज करना पड़ेगा और रविवार को लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहेगा। 
ALSO READ: कोरोनाकाल में प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों की भी होगी ऑनलाइन क्लास
रैली सभा सहित सभी आयोजन पर बैन – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक  अगस्त से 14 अगस्त से किल कोरोना अभियान पार्ट -2 शुरु होने जा रहा है। 'संकल्प की चेन जोड़ो, संक्रमण की चेन तोड़ो' नारे के साथ शुरु हो रहे इस अभियान घर-घर सर्वे कर संक्रमण की चैन तोड़ने की कोशिश की जाएगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ 14 अगस्त तक प्रदेश में सभी राजनीतिक दल के कार्यक्रम रैली,प्रदर्शन और सभा करने पर बैन लगा दिया गया है क्योंकि चुनाव से लोगों की जान ज्यादा जरूरी है। ALSO READ: मास्क नहीं लगाने पर मंत्रियों पर भी लगेगा जुर्माना,राजनीतिक कार्यक्रमों पर 14 अगस्त तक रोक
मंत्री देंगे 30 फीसदी सैलरी – कोरोना से मुकाबले के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री अपनी सैलरी का 30 फीसदी रिलीफ फंड में देंगे। मंत्रियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा कोरोना मरीजों को नि:शुल्क एवं सर्वोत्तम इलाज की व्यवस्था की गई है।
ALSO READ: कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में जेल बंदियों के लिए ई-मुलाकात व्यवस्था का शुभारंभ
इस कार्य में राज्य के बजट का एक बड़ा हिस्सा व्यय हुआ है तथा आगे भी राशि की जरूरत होगी। इसलिए हम सबका दायित्व है कि एक और हम शासन के अनावश्यक खर्चों में कटौती करें वहीं व्यक्तिगत रूप से जो भी सहायता कर सकें करें। मुख्यमंत्री की अपील पर सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 30 फीसदी सैलरी देने का निर्णय लिया।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अगला लेख