सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के 362 नए मामले, 7 और मौतें दर्ज
- Covid 19 : चीन में फिर बढ़े संक्रमण के मामले, बाली घरेलू पर्यटकों के लिए खुला
- कोरोनाकाल में प्री प्राइमरी और प्राइमरी के बच्चों की भी होगी ऑनलाइन क्लास
- कोरोनावायरस Live Updates : सेम्पल टेस्टिंग में भी बना नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में हुई 6,42,588 नमूनों की जांच
- देश में Covid 19 के 1 दिन में 55 हजार से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या 16 लाख पार
कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में जेल बंदियों के लिए ई-मुलाकात व्यवस्था का शुभारंभ
भोपाल। कोरोनाकाल में प्रदेश के जेल विभाग ने जेल में बंद बंदियों के लिए एक अनूठी पहल की है। कोरोना वायरस के संक्रमण केचलते पिछले करीब 5 महीनों से जेलों में बंद विचाराधीन बंदी अपने परिजनों से दूर है, ऐसे में जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर जेल विभाग ने बंदियों से वर्चुअल मुलाकात की शुरुआत की है।
आज जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ई-मुलाकात का शुभारंभ किया। इस दौरान परिजनों ने जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात भी की। इस सुविधा के तहत जेल में बंदी अब महीने में एक बार अपने परिजनों से ई-मुलाकात कर सकेंगे।
इस सुविधा के लिए जेल अधीक्षक को आवेदन करना होगा। योजना का शुंभारत करते हुए मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते जेल में बंद कैदी अपने परिजनों से मुलाकात नहीं कर पा रहे थे, इसलिए ई-मुलाकात सेवा का शुंभारभ किया गया है। त्योहारों से पहले इसके तहत घर पर बैठकर की मुलाकात कर सकेंगे। इस मौके पर डीजी जेल संजय चौधरी भी उपस्थित थे।
जेल विभाग की अपने आप में अनूठी व्यवस्था के शुभारंभ पर भोपाल की रहने वाले एक मुस्मिल परिवार ने जेल में बंद अपने बेटे से ई-मुलाकात के जरिए जब बात की तो वह भावुक हो गई। इसके साथ भोपाल की रहने वाली पूनम ने अपने भाई से फोन पर वीडियो कॉल के जरिए बात कर रक्षाबंधन की बधाई दी।
