Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आपातकाल,बड़े शहरों में त्योहारों पर लग सकता है लॉकडाउन

सीएम शिवराज की कोरोना समीक्षा बैठक में आज होगा फैसला

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (16:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर सहित कई बड़े जिलों में लगातार कोरोना के बढ़ते केस के बाद अब सरकार होली सहित अन्य त्योहारों को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। इस बात का संकेत खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और महानगरों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है इसलिए लोगों की जिंदगी बचाना जरुरी है और वह जरुरत पड़ने पर आपद्धर्म का पालन करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि "पूरी तरह से लॉकडाउन अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करता है इसलिए लोगों को लॉकडाउन से बचाना चाहते है, लेकिन लोगों की जिंदगी को भी बचाना है और महामारी पर नियंत्रण पाना है। जिन जिलों में महासंक्रमण है और पिछली बार की तुलना में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे है वह जरुरत पड़ने पर आपद्धर्म का पालन करेंगे"।

कोरोना के बढ़ते केसों पर चिंता जताते हुए शिवराज ने कहा कि कोरोना के आपातकाल का समय है और सभी धर्मों से बड़ा आपद्धर्म होता है। सरकार ने अब तक संक्रमण रोकने के कई उपाय किए है लेकिन यह लोगों की जिदंगी का सवाल है। सरकार के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि इसके लिए कदम उठाए जाए। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि आज शाम को होने वाली कोरोना समीक्षा बैठक में वह बड़े फैसले लेंगे। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख