sawan somwar

कोरोनाकाल में घर बैठकर ही एग्जाम दें सकेंगे यूजी और पीजी के फाइनल ईयर के स्टूडेंट

यूनिवर्सिटी/कॉलेज में ओपन बुक प्रणाली से होंगे फाइनल सेमेस्टर के एग्जाम

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (08:51 IST)
कोरोनाकाल में मध्यप्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के फाइनल ईयर के स्टूडेंट अब अपने घर बैठकर की परीक्षा दे सकेंगे। स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने का फैसला प्रदेश सरकार ने किया है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को उनके लॉगिन आईडी तथा निर्धारित वेबसाइट पर प्रश्नपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसका उत्तर परीक्षार्थी अपने घर में बैठकर लिख सकेंगे।
 
परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र में जमा करना होगी। इसके लिये हजारों की संख्या में संग्रहण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिये परीक्षार्थी के पास दो विकल्प और होंगे, जिसमें डाक और ई-मेल से भी उत्तर पुस्तिका भेजने की सुविधा होगी। इन छात्र-छात्राओं को गत वर्षो के प्राप्तांकों का 50 प्रतिशत वेटेज तथा ओपन बुक परीक्षा के प्राप्ताकों का 50 प्रतिशत वेटेज देते हुए स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। ओपन बुक प्रणाली से परीक्षाएं सितम्बर माह होगी और अक्टूबर में परिणाम घोषित किए जाएंगे। स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 5.71 लाख छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने पर उनकी फायनल डिग्री पर हमेशा सवाल उठाये जाते हैं, इसलिये ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है। सरकार फाइनल ईयर के अलावा अन्य स्टूडेंट के जनरल प्रमोशन का निर्णय पहले ही ले चुकी है।  
 
तकनीकी पाठ्यक्रमों की परीक्षा ऑनलाइन – वहीं तकनीकी पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएँ ऑनलाइन मोड पर 24 अगस्त से आयोजित होंगी। बी.ई. की सैद्धांतिक परीक्षाएँ 24, 26, 28 एवं 31 अगस्त को आयोजित होगी। बी.फर्मिसी की सैद्धांतिक परीक्षाएँ 24, 26, 28 एवं 31 अगस्त एवं 2 सितम्बर को होंगी। इन विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएँ 4 सितम्बर से 9 सितम्बर के मध्य होंगी। डिप्लोमा कोसर्स की सैद्धांतिक परीक्षाएँ 27 अगस्त से 7 सितम्बर और प्रायोगिक परीक्षाएँ 8 सितम्बर से 14 सितम्बर तक होंगी।

जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे उनके लिए बाद में विशेष परीक्षा 15 से 23 सितम्बर के मध्य आयोजित की जायेगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के सेमेस्टर 3,5 एवं 7 तक के विद्यार्थियों की नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त 2020 तथा सत्र 2021 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की कक्षाएँ 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ होंगी।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

क्या मानवता के लिए गंभीर खतरा बना रहा है एआई, एंथ्रोपिक रिसर्चर के दावे ने बढ़ाई चिंता

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

अगला लेख