dharma sangrah
✕

गुजरात : ठीक होने बाद अचानक क्यों हो रही हैं कोविड-19 मरीजों की मौतें...

Updated: मंगलवार, 28 जुलाई 2020 (10:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोनावायरस के मामलों में कुछ हद तक कमी आई है। राज्य में अब तक 54,712 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 39,612 रिकवर हुए हैं। 2326 लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि Covid-19 से ठीक होने के बाद भी अचानक कुछ लोगों की मौत ने सभी को चिंता में डाल दिया है।
 
गुजरात के सूरत में स्थित एक अस्पताल में कोरोनावायरस से पीड़ित 70 साल की हेमिबेन चौवतिया का इलाज चल रहा था। चौवतिया हाइपरटेंशन की मरीज थीं लेकिन वह कोरोना से तेजी से रिकवर कर रही थीं। कुछ समय बाद पूरी तरह से ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के कुछ ही घंटों बाद अचानक उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
ऐसा ही कुछ सूरत निवासी 68 वर्षीय फिज़िशियन और कवि डॉ. दिलीप मोदी के साथ भी रहा। कोरोना पीड़ित डॉ. मोदी भी तेजी से रिकवर कर रहे थे। उनके X-ray और बाकी रिपोर्ट्स भी नॉर्मल थे और वह अच्छी तरह से रिकवर हो रहे थे। डॉक्टर उन्हें छुट्‍टी देने की तैयारी कर रहे हैं। अचानक डॉ.मोदी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
 
ऐसा 1-2 नहीं कई लोगों के साथ हुए। तेजी से रिकवर हो रहे कोरोना मरीजों का अचानक इस तरह चले जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। इन घटनाओं से मृतकों का परिवार सदमें में है और डॉक्टर हैरान।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख