sundarkand
✕

अच्छी खबर : भोपाल कोरोना संक्रमित टॉप 20 शहरों की सूची से बाहर, इंदौर सातवें, मध्यप्रदेश देश में 8 वें नंबर पर

प्रदेश का रिकवरी रेट अब 71.1 प्रतिशत, डबलिंग रेट 34 दिन

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (13:44 IST)
भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण से जहां महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे प्रदेश बुरी तरह प्रभावित है वहीं मध्यप्रदेश कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कामयाब हो गया है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित भोपाल और इंदौर में अब हालत धीमे धीमे सुधर रहे है।
 
देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित सातवें नंबर के शहर इंदौर में रविवार को मात्र 6 नए मरीज मिले। वहीं देश के कोरोना संक्रमित टॉप 20 शहरों में अब भोपाल नहीं शामिल है। मध्यप्रदेश  के एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान के मुताबिक भारत के सर्वाधिक संक्रमित 15 शहरों में प्रदेश का इंदौर शहर अब सातवें स्थान पर है वहीं इस सूची में शामिल भोपाल अब इससे बाहर निकल गया है। 
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब प्रदेश पूरे देश में आठवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में कोरोना का डबलिंग रेट बढ़कर 34.1 दिन तथा रिकवरी रेट 71.1 फीसदी हो गया है। गौरतलब है कि रिकवरी रेट में मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। 
 
देश में कोरोना की रिकवरी रेट का औसत 50.6 प्रतिशत है, जिसमें राजस्थान का रिकवरी रेट सर्वाधिक 75.3 प्रतिशत, मध्य प्रदेश 71.1 फीसदी के साथ दूसरे नंबर, गुजरात 68.9 के साथ तीसरे स्थान पर, उत्तर प्रदेश की 60  और तमिलनाडु की 54.8 प्रतिशत के साथ चौथे और पांचवे नंबर पर है।
कोरोना संक्रमण में प्रदेश आठवें स्थान पर - कोरोना संक्रमण में मध्य प्रदेश भारत में अब 8 वें स्थान पर आ गया है। मध्य प्रदेश में 10802 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण है। देश में सर्वाधिक कोरोना प्रकरण महाराष्ट्र में 1,07,958  इसके बाद तमिलनाडु में 44,661, दिल्ली में 41,182 गुजरात में 23,544, उत्तरप्रदेश में 13,615, राजस्थान में 12,694 तथा पश्चिम बंगाल में 11,087 कोरोना पॉजीटिव प्रकरण हैं।
 
डबलिंग रेट भारत में सबसे कम - कोरोना संक्रमण की पूरे देश में मध्यप्रदेश में सबसे धीमी गति है। हमारी डबलिंग रेट 34.1 दिन है, जबकि भारत की 18.4 दिन है। गुजरात की 30.2 दिन, राजस्थान की 26.7 दिन, महाराष्ट्र की 21 दिन तथा उत्तरप्रदेश की 18.6 दिन है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख