Daily Horoscope
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में Corona के 1,424 नए मामले, 27 और लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (23:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1424 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस वायरस के मामलों की कुल संख्या 66,914 पहुंच गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 27 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,453 हो गई है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर एवं ग्वालियर में चार-चार, भोपाल, दमोह एवं जबलपुर में तीन-तीन, मुरैना एवं अनूपपुर में दो-दो तथा शहडोल, होशंगाबाद, हरदा, सिवनी, अशोकनगर एवं आगर मालवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 402 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 293, उज्जैन में 80, सागर में 55, जबलपुर में 85, ग्वालियर में 56, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 22 एवं खरगोन में 28 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। 
 
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 243 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं जबकि भोपाल में 163, ग्वालियर में 104, जबलपुर में 89, शिवपुरी में 64, मंडला में 59 एवं शहडोल में 58 नए मामले आए। 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 66,914 संक्रमितों में से अब तक 51,124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 14,337 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 1132 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 5,580 निषिद्ध क्षेत्र हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख