dharma sangrah

मध्यप्रदेश में Corona के 9603 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (23:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां आज 9603 नए मरीज सामने आए, तो वहीं 4 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के 79 हजार 7 सौ 79 सेंपलों की जांच की गई, जिसमें कोरोना के नौ हजार छह सौ तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक मामले इंदौर और भोपाल में सामने आए। इंदौर में जहां 2838 नए मामले सामने आए, तो वही राजधानी भोपाल में 1991 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।

इसके अलावा ग्वालियर में 572, जबलपुर में 602, विदिशा में 268, उज्जैन में 204, धार में 176 के अलावा प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आए। इन नए मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 55 हजार 85 तक पहुंच गई है।

इसी प्रकार भोपाल, जबलपुर, खरगोन और विदिशा में एक-एक मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद प्रदेशभर में अब तक 10 हजार 5 सौ 57 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही 4 हजार 2 सौ 55 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए। प्रदेशभर में कोरोना के अब तक कुल 8 लाख 71 हजार 632 मामले सामने आए, जिसमें 8 लाख 5 हजार 9 सौ 90 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में 5029 नए मामले, 8 लोगों की मौत : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 5029 नए मामले आए और 8 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 193 और लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 5808 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की।संक्रमण से अब तक कुल 13,705 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 10,86,207 हो गई है। रायपुर से 1183, दुर्ग से 712, राजनांदगांव से 278, बालोद से 113 मामले आए। वहीं बस्तर में 185, कोंडागांव में 136, दंतेवाड़ा में 40 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बाकी मामले अन्य जिलों से आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 10,41,746 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 30,756 मरीज उपचाराधीन हैं।(एजेंसियां)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख