Daily Horoscope
✕

COVID-19 : मध्यप्रदेश में Corona के 614 नए मामले, 9 संक्रमितों की मौत

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (23:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए, जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,47,436 हो गई। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 9 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 9 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,691 हो गई। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से इंदौर में दो तथा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खरगोन, मुरैना, बड़वानी एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 902 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 588, उज्जैन में 103, सागर में 149, जबलपुर में 244 एवं ग्वालियर में 210 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 148 नए मामले इंदौर जिले में आए, जबकि भोपाल में 168 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,47,436 संक्रमितों में से अब तक 2,35,421 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,324 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 809 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा) 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

गुजरात हाईकोर्ट और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

अगला लेख