biodatamaker

Madhya Pradesh Corona Update : मध्य प्रदेश में Corona के 1658 नए मामले, 30 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (22:58 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1658 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 70244 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 30 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 1513 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में चार, ग्वालियर एवं जबलपुर में तीन-तीन, खरगोन एवं छतरपुर में दो-दो तथा सागर, रतलाम, धार, राजगढ़, बैतूल, दतिया, सीहोर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 411 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 300, उज्जैन में 80, सागर में 58, जबलपुर में 91, ग्वालियर में 61, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 23 एवं खरगोन में 30 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 279 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 209, ग्वालियर में 193, जबलपुर में 170 एवं खरगोन में 67 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 70,244 संक्रमितों में से अब तक 53,257 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं और 15,474 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1042 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में कुल 5,764 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

अगला लेख