biodatamaker
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में 1 दिन में सर्वाधिक 1292 नए मामले, 17 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (01:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1292 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 54421 तक पहुंच गई।राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,246 हो गई है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, बैतूल, भिंड, दमोह, दतिया, हरदा एवं अनूपपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे अधिक 364 मौत इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 263, उज्जैन में 77, सागर में 45, जबलपुर में 66, ग्वालियर में 35, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 247 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 129, ग्वालियर में 88, जबलपुर में 103, अनूपपुर में 70 एवं अलीराजपुर में 39 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 54,421 संक्रमितों में से अब तक 41,231 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 11,944 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 841 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,334 निषिद्ध क्षेत्र हैं। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख