Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : सामने आए 652 नए मामले, एएसआई सहित 17 लोगों की मौत

बुधवार, 5 अगस्त 2020 (21:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 35,734 तक पहुंच गई।
 
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से भोपाल के शाहजहानाबाद थाना के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अंसार अहमद सहित 17 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 929 हो गई है। पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में अंसार अहमद की 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। वे 49 वर्ष के थे और पिछले 10 दिनों से कोविड-19 से संक्रमित थे।
 
मुख्यमंत्री ने किया ट्‍वीट : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट किया कि भोपाल के थाना शाहजहानाबाद में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अंसार अहमदजी कोरोनावायरस संक्रमण के चलते आज हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि।
 
कहां कितनी मौतें : पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर एवं रीवा में दो-दो और जबलपुर, रतलाम, सागर, राजगढ़, शिवपुरी, दमोह, कटनी एवं आगर मालवा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
 
राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 322 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 197, उज्जैन में 74, सागर में 35, जबलपुर में 33, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।
 
कहां कितने मामले आए : प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 150 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं जबकि इंदौर में 122, ग्वालियर में 69, जबलपुर में 58, झाबुआ में 19 एवं दमोह में 18 नए मामले आए।
 
प्रदेश में कुल 35,734 संक्रमितों में से अब तक 26,064 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,741 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बुधवार को 650 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में राज्य में कुल 3,196 निषिद्ध क्षेत्र हैं। (भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अयोध्या में कार से 3.5 क्विंटल चांदी और भारी मात्रा में सोना जब्त!

पीएम सूर्य घर योजना : CM योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा UPPM

MG ने पेश किया भारत का पहला Multi-Powertrain ADAPT प्लेटफॉर्म, आएंगी नई Electric और Plug-in Hybrid SUV

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

अगला लेख