Hanuman Chalisa

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार

Updated: शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (02:37 IST)
भोपाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1142 नए मामले सामने आए, तो वहीं इस बीमारी से 1065 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार चला गया है।
 
राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 21209 सेंपलों की जांच की गई, जिसमें 1142 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद प्रदेश भर में इससे संक्रमितों की कुल संख्या अब 40493 तक पहुंच गई। वहीं, 1065 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद अब तक 37540 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए। वर्तमान में 10782 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार चल रहा है।
 
इस बीच सबसे अधिक 189 मामले इंदौर में आए, जिसके बाद वहां कुल संक्रमितों की संख्या 10559 तक पहुंच गई। वहीं राजधानी भोपाल में 162 मरीज मिले। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 8843 है तथा 99 नए मरीज स्वस्थ हुए। यहां अब तक 254 मरीज इस बीमारी से जान गवां चुके हैं। इसके अलावा ग्वालियर में 130 नए मामले मिले तथा जबलपुर में 85 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
 
खरगोन में 21, उज्जैन में 25, मुरैना में 15, नीमच में 34, मंदसौर में 21, विदिशा में 22, राजगढ़ में 32, रायसेन में 25, शिवपुरी में 28, दमोह में 17, धार में 19, झाबुआ में 37, दतिया में 15, बैतूल में 12, गुना में 20 के अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं 12 नए लोगों की मृत्यु दर्ज किए जाने के बाद अब तक 1171 मरीज इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

अगला लेख