suvichar

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले भाजपा विधायक निकले कोरोना पॉजिटिव, साथी विधायकों में मचा हड़कंप

भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे कोरोना संक्रमित विधायक

Updated: शनिवार, 20 जून 2020 (12:46 IST)
भोपाल। कोरोना संकट से जूझ रहे मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मालवा क्षेत्र से आने भाजपा विधायक और उनकी पत्नी जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। नीमच की एक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले पार्टी के कई विधायक अपनी जांच कराने के लिए राजधानी के जेपी हॉस्पिटल पहुंचे है। 
 
भाजपा विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है। इसकी वजह भाजपा विधायक का शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करना है जिसमें प्रदेश के सभी विधायक शामिल हुए थे।
 
इसके साथ कोरोना पॉजिटिव मिले भाजपा विधायक पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भी शामिल हुए थे। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेताओं के साथ पार्टी  के सभी विधायक भी शामिल हुए थे। 
 
बताया जा रहा है कि इस दौरान वह कई साथी विधायकों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में आए थे। इसके साथ वह पार्टी मुख्यालय में दिए गए डिनर में भी शामिल हुए थे।
 
इससे पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के युवा विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव में पीपीई किट पहनकर अपना वोट डालने पहुंचे थे। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख