Hanuman Chalisa

Lockdown कोरोना वायरस के नियंत्रण में बहुत कारगर

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (18:49 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन और नियंत्रण उपाय बहुत कारगर साबित हो रहे हैं और यदि ये प्रयास न किए गए होते 15 अप्रैल तक यहां संक्रमितों की संख्या 8 लाख 2 हजार तक पहुंच जाती।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि 25 मार्च से पहले के और 25 मार्च को लॉकडाउन और नियंत्रण उपाय किए जाने के बाद से अब तक के आंकड़ों से संबंधित एक विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि यदि पूर्ण बंदी एवं कोरोना वायरस को लेकर अन्य प्रयास न किए जाते तो संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती और 15 अप्रैल तक यह आंकड़ा आठ लाख दो हजार तक पहुंच जाता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विश्लेषण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का कोई अध्ययन नहीं है। इसे एक सांख्किीय विश्लेषण कहा जा सकता है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश में अग्रिम पंक्ति पर काम कर रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सकों का योगदान बहुत सराहनीय है।

उन्होंने कोरोना वायरस के पहले क्लस्टर आगरा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां संक्रमण रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों ने बेहतर तालमेल से काम किया जिसके नतीजे बहुत संतोषजनक रहे। उन्होंने फिर कहा कि देश में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं है। इसका पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जरूरत पड़ने पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस दवा को बिना चिकित्सक की सलाह के लेना उचित नहीं है। अन्य दवाओं की तरह इसके भी साइड इफेक्ट होते हैं जिन्हें समझते हुए ही चिकित्सक किसी को इसे लेने की सलाह देते हैं, अत: एहतियातन इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा फैसला: मूंगफली, मूंग, उड़द और सोयाबीन की MSP पर खरीद के लिए पंजीकरण

क्या मानवता के लिए गंभीर खतरा बना रहा है एआई, एंथ्रोपिक रिसर्चर के दावे ने बढ़ाई चिंता

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

अगला लेख