Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मुंबई में Lockdown की आहट से प्रवासी मजदूरों का फिर शुरू हुआ पलायन

शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (13:07 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोनावायरस और ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों ने लोगों में लॉकडाउन को लेकर दहशत भर दी है। गुरुवार को मुंबई में कोरोना के 20181 से ज्यादा मामले सामने आए। ऐसे में टोटल लॉकडाउन की चर्चा से प्रवासी और खासतौर पर मजदूर बेहद डरे हुए हैं।
 
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 29.90% फीसदी हो गया है। इस दौरान 67 हजार सेंपल्स की जांच की गई, इनमें से 20181 लोग पॉजिटिव पाए गए। मुंबई 20 हजार से ज्यादा मामले के सामने आने के बाद लॉकडाउन की प्रबल संभावना बन गई है।
 
पिछले दिनों मेयर किशोरी पेडनेकर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि संक्रमण का दैनिक आंकड़ा 20 हजार होता है तो महानगर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
 
लॉकडाउन के डर से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। इनमें से अधिकांश लोग यूपी और बिहार के हैं। हर व्यक्ति जल्द से जल्द मुंबई छोड़ अपने घर पहुंचने की जल्दी में दिखा। पलायन कर रहे मजदूरों का कहना था कि वे जल्द से जल्द मुंबई छोड़ना चाहते हैं। अगर यहां रुके तो भूखों मरने की नौबत आ जायेगी।
 
तेजी से बढ़ते मामलों के बाद भी यहां कई लोग अभी भी कोरोना को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। कई लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो भूल ही जाइए। पुलिस को भी इन लोगों को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 265 मामले आए, जबकि 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 8 हजार 907 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में ओमिक्रोन के 79 मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 876 हो गई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,14,847 हो गई है। 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए योगी सरकार ने दी 210 करोड़ की सब्सिडी, 43 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

गाजियाबाद में चलती कार में 'क्लिनिक', अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख