sundarkand
✕

उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल को खुल सकता है चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (15:24 IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के सांसदों और विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर 15 अप्रैल को लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा करते हुए सहयोग की अपील की है और सुझाव मांगे हैं। सरकार उन जिलों का लॉकडाउन सबसे पहले खुलेगी जहां पर एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है साथ ही जहां जहां पर कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ मैं अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सांसदों और विधायकों से बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन समाप्त करने की योजना बना रहा हूं, लेकिन लॉकडाउन खुलते ही एकाएक भीड़ जो निकलेगी मेरे लिए चिंता का विषय है जिसको रोकने में आप सभी का सहयोग चाहता हूं,

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर अचानक भीड़ सड़कों पर निकली तो प्रदेश की स्थिति अनियंत्रित हो सकती है और कोरोना वायरस (Corona virus) को रोकने के लिए किए गए सभी कामों पर पानी फिर सकता है।इसके लिए हमें एक व्यवस्था बनानी होगी।

योगी ने कहा कि  ऐसे में आप सभी का सहयोग चाहिए होगा और मैं चाहता हूं आप सभी लॉकडाउन खोलने से पहले इस पर सुझाव दें। 15 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अंदर लगे लॉकडाउन को खोलने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है।

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो सरकार उन जिलों का लॉकडाउन सबसे पहले खुलेगी जहां पर एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है साथ ही जहां जहां पर कोरोना के संक्रमित मरीज मिले हैं।वहां कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन में छूट मिल सकती है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की शुरुआत भी कर दी है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

गुजरात में बिजनेस करना हुआ और भी आसान: सरकार लाई नई GCC पॉलिसी

उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

पहाड़ों का फिर घूटा दम! हिमाचल से उत्तराखंड तक सड़कों पर मीलों लंबा महाजाम, होटल फुल होने से पर्यटक बेहाल

इंडोनेशिया में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानिए कैसे आते हैं भूकंप और कैसे मापी जाती है तीव्रता

'आप दुनिया के असली हीरो हैं': कैप्टन स्मित मछार से बोले नेतन्याहू, पीएम मोदी संग दिया इजरायल आने का न्योता

अगला लेख