ramcharitmanas

Corona virus : इंदौर में 17 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (23:12 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल इंदौर के एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जिले में लॉकडाउन इस महीने के आखिर तक बढ़ना लगभग तय है और स्थानीय लोगों को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म होने वाला है।
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि कोविड-19 के हालात को देखते हुए हम 17 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर जनप्रतिनिधियों और अन्य संबद्ध पक्षों से चर्चा कर उचित निर्णय लेंगे, लेकिन यह लगभग तय है कि जिले में 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ेगा।
 
उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि जिले में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर 31 मई तक की जा सकती है।
 
सिंह ने यह भी बताया कि सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में चरणबद्ध तरीके से वाणिज्यिक तथा औद्योगिक गतिविधियां बहाल की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि हमने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक करीब 350 औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन बहाल करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही, आम जनता की जरूरतों के मद्देनजर आटा, दाल, खाद्य तेलों, मसालों आदि वस्तुओं के संयंत्र भी दोबारा शुरू करा दिए हैं।
 
इस बीच रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में कोविड-19 के नए मरीज मिलने और इस महामारी से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है।
हालांकि जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर में कमी आई है और पिछले 18 दिन से यह दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर बुधवार को 2,107 हो गई। इनमें से 95 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
 
इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई जब पहले 4 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा, ईरान के साथ युद्ध ज्यादा लंबा नहीं चलेगा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में गोविंद देव गिरि के प्रमोशन पर उठे सवाल

अगला लेख