manglik dosh calculator
✕

कोरोना के कहर को रोकने के लिए अब देशव्यापी सख्त लॉकडाउन ही विकल्प,वेबदुनिया से बोले एम्स निदेशक सरमन सिंह

भोपाल एम्स के निदेशक डॉक्टर सरमन सिंह से वेबदुनिया की खास बातचीत

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (15:04 IST)
भोपाल। देश में लगातार कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद अब लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान परिस्थितियों में लॉकडाउन ही क्या एक मात्र विकल्प है जिसके सहारे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है।

भोपाल एम्स के निदेशक डॉक्टर सरमन सिंह 'वेबदुनिया' से खास बातचीत में कहते है कि वर्तमान परिस्थितियों में लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प बचा है। लॉकडाउन को जरुरी बताते हुए डॉक्टर सरमन सिंह कहते हैं कि कम से कम 15 से 21 दिन का टोटल लॉकडाउन पूरे देश में लगना चाहिए। देश में अभी राज्यों में जो लॉकडाउन लग रहा है उससे बढ़कर अब 15 से 21 दिन तक का देशव्यापी सख्त लॉकडाउन लगाना जरुरी है और इसको हमको लगाना ही पड़ेगा। 
 
एम्स निदेशक डॉक्टर सरमन सिंह लॉकडाउन लगाए जाने का कारण बताते हुए कहते हैं कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण के चेन ब्रेक करने के साथ हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने का मौका मिल सकेगा। इसमें डॉक्टर,पैरामेडिकल स्टॉफ और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा हुआ अन्य ह्यूमन रिसोर्स थोड़ा रिलेक्स हो सकेगा क्योंकि वह लंबे समय से ओवरलोड है उसको कम कर सकेंगे।

इसके साथ हमें ऑक्सीजन प्लांट,ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और दवाओं की उपलब्धता करने का मौक मिल सकेगा। वहीं दो से तीन सप्ताह के लॉकडाउन में हमको वैक्सीनेशन का मौका मिल सकेगा और ज्यादा  से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ सकेंगे।
 
एम्स के निदेशक डॉक्टर सरमन सिंह कहते हैं कि लॉकडाउन का विरोध करने वाले अर्थव्यस्था की बात उठाते है लेकिन आज युवा कोरोना की चपेट में आ रहे है ऐसे में अर्थव्यवस्था से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाना है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में डॉक्टर सरमन सिंह कहते हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन,सोशल वैक्सीन यानि मास्क और कोरोना वैक्सीनेशन तीन महत्वपूर्ण उपाय है। कोरोना की दूसरी लहर मानवरचित है क्योंकि पहली लहर में हमने देखा था कि अधिक उम्र वाले और कोमार्बिट बीमारी वाले चपेट में आए थे लेकिन इस बार युवा इसकी चपेट में है इसका बड़ा कारण युवाओं के मन में यह धारा कि हमको कुछ नहीं होगा और जनवरी और फरवरी से अब तक युवा अधिक संक्रमित मिले।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख