dharma sangrah

UP में भी बढ़ सकता है 30 अप्रैल तक लॉकडाउन, 2 कैटेगरी में बांटे जाएंगे जिले

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (17:04 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के लॉकडाउन उनको बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार तो बैठक के बाद तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने से पहले दो वर्गों में प्रदेश के जिले बांटे जा सकते हैं। पहला वर्ग वह जहां पर करोना संक्रमण एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं और दूसरा वर्ग वह जहां पर करोना संकरण के मरीज सामने आए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक करते हुए तय किया कि उत्तरप्रदेश में भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन इसके लिए प्रदेश को दो वर्ग में बांटा जाए।

इसमें ए वर्ग में वे जिले हैं, जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इन जिलों को ग्रीन जोन माना जा रहा है। वहीं वर्ग बी में प्रदेश के वे जिले जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। या फिर वहां 14 अप्रैल तक और मिलने की आशंका है।

प्रदेश के ए वर्ग वाले जिलों में कुछ रियायतें दी जाएंगी, लेकिन लॉकडाउन जारी रहेगा तो वहीं बी वर्ग वाले जिलों में प्रतिबंध पूरी तरह से जारी रहेगा और बी वर्ग के चिह्नित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में पूर्णता प्रतिबंधित होगा। यहां प्रशासन राशन और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करेगा और पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख