sundarkand
✕

Lockdown-4.0 : स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद, जानिए आज से कहां क्या खुलेगा

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (08:02 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन 4.0 आज सोमवार से शुरू हो गया है। यह 31 मई तक चलेगा। लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसमें बहुत-सी चीजों को खोलने की छूट दी गई है। इनमें दुकानें भी हैं, तो दफ्तर भी। कोरोना संकट के बीच देश को एक नई रफ्तार देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्‍यू जारी रहेगा।
 
चौथे चरण में राज्यों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। राज्य ग्रीन, ऑरेंज, रेड जोन के साथ बफर और कंटेनमेंट जोन तय कर सकेंगे। कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य क्षेत्रों में राज्य बिना रोक वाली गतिविधियों और दुकानें खोलने की मंजूरी दे सकेंगे।
 
ये रहेंगे बंद : सामान्य ट्रेन सेवा बंद रहेगी। पूरे देश में मेट्रो भी नहीं चलेगी। घरेलू और अंतरराज्यीय हवाई उड़ानें बंद रहेंगी। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। होटल-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल अभी नहीं खुलेंगे।
 
जिम, स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे। एंटरटेनमेंट पार्क, बार अभी नहीं खुलेंगे। सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे। धार्मिक आयोजनों पर भी पाबंदी होगी। राजनीतिक कार्यक्रमों की भी अनुमति नहीं होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक जारी रहेगी। गर्भवती महिलाएं, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं।
 
ये खुलेंगे : बाजार और दुकानें खुलेंगी लेकिन शर्तों के साथ। सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुलेंगे लेकिन कम से कम कर्मचारियों के साथ। रेस्टोरेंट के किचन खुलेंगे लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी के लिए। बसें राज्य सरकारों की सहमति के बाद चल सकेंगी।
 
एक दुकान में एक बार में 5 से ज्यादा ग्राहकों की इजाजत नहीं होगी। सैलून खुलेंगे या नहीं, इसका फैसला राज्य सरकारें करेंगी। कृषि, बागवानी, पशुपालन जैसे कामकाज को भी इजाजत दे दी गई है। खेल परिसर और स्टेडियम बगैर दर्शकों के खोले जा सकेंगे। विवाह संबंधी समारोह में 50 से ज्यादा मेहमानो शामिल नहीं होंगे। अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख