shradh paksha
✕

Covid-19 Live Updates : दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (14:25 IST)
जिनेवा/नई दिल्ली। दुनिया के 213 देशों में फैल चुके कोरोनावायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन का इंतजार हो रहा है। दुनियाभर में करीब 3 करोड़ के करीब लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 2 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट-

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है। पिछले 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुता‍बिक भारत में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए कोरोना मामले सामने आए। 24 घंटों में 1,290 लोगों की मौत। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50,20,360 हो गई है। इसमें 9,95,933 सक्रिय मामले, 39,42,361 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 82,066 मौतें शामिल हैं।
 

12:46 PM, 16th Sep

12:45 PM, 16th Sep
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुप्ता ने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने आज ट्वीट किया कि पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले एक सप्ताह से क्वारंटीन हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।

12:45 PM, 16th Sep
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 802 नए मामले सामने आए। 15 लोग कोरोनावायरस से ठीक हुए और 7 मौतें हुईं। राजस्थान में अब कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,06,700 है जिसमें 1,271 मौतें और 17,541 सक्रिय मामले शामिल हैं। 

12:01 PM, 16th Sep
कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोनावायरस पॉजिटिव आए हैं और होम आइसोलेशन में हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख