dharma sangrah
✕

Live Report : कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले कंधों पर सीरिंज रखकर तैयारियों की रिहर्सल

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (14:47 IST)
भोपाल। देश में सबको मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन मिलने के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के एलान के साथ ही वैक्सीनेशन का काउंटडाउन शुरु हो गया है। आज पहली कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की संभावना के बीच देश भर में कोरोना वैक्सीन की पूरे टीकाकरण कार्यक्रम का फाइनल रिहर्सल हो रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोरोना वैक्सीनेशन का रिहर्सल हुआ। राजधानी के तीन सेटरों गोविंदपुरा सीएससी,गांधीनगर सीएससी,एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन का ड्राई रन सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच किया गया।
 
ALSO READ: EXCLUSIVE: मध्यप्रदेश में लोगों को मैसेज से मिलेगी कोरोना वैक्सीनेशन की सूचना,तीन चरणों में सात करोड़ लोगों के टीकाकरण का प्लान तैयार
 
वैक्सीनेशन कार्यक्रम के रिहर्सल के हर सेंटर पर 25-25 हेल्थ वर्कर्स को बुलाने के लिए को-विन एप के जरिए वैक्सीनेशन का मैसेज भेजा गया है। हेल्थ वर्कर्स को भेजे गए वैक्सीनेशन मैसेज में नाम,वैक्सीन लगाए जाने की तारीख,समय और स्थान दिया गया था।

वैक्सीनेशन के इस पूरे रिहर्सल में पूरी प्रक्रिया वहीं अपनाई गई जैसा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा स्थिति वैक्सीनेशन सेंटर पर 25 आशा कार्यकर्ताओं को मैसेज के जरिए बुलाया गया। वैक्सीनेशन सेंटर पर तीन रूम बनाए गए थे। जहां पर सबसे पहले टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों का तापमान चेक किया गया। इसके बाद अगले चरण में वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात वेरिफिकेशन ऑफिसर ने उनका रजिस्ट्रेशन चेक किया गया। इसके बाद वैक्सीन के लिए पहुंचे लोगों को वेटिंग रूम में बैठाया गया। 
ALSO READ: आखिर कैसे Coronavirus को बेदम करेगा Co-Win,पढ़ें Special Report
 
वैक्सीन की इस पूरे रिहर्सल में जेपी अस्पताल से वैक्सीन भेजने के साथ ही कोल्ड चैन के माध्यम से तीनों स्थान तक वैक्सीन को पहुँचाने,संबंधित व्यक्ति को लगने वाली वैक्सीनेशन के बाद ऑब्जरवेशन पर रखने और उसका मेडीकल रिकॉर्ड डाटा एंट्री की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ड्रायरन की इस पूरी प्रक्रिया में सभी  बिंदुओं को चेक करने के साथ प्रत्येक चरण के परीक्षण उपरांत ही उसको कोडिंग भी की गई।
 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में लोगों तक कैसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन,स्टोरेज से वैक्सीनेशन तक का Exclusive प्लान
 
भोपाल में वैक्सीन के ड्राईरन को देखने के बाद  चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास  सांरग ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेश की सभी तैयारियां पूरी है और वैक्सीन आने के बाद  टीकाकरण का कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन को कोल्डचेन में रखने से लेकर उसके परिवहन तक की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख