manglik dosh calculator
✕

VHP ने जागरूकता रैलियों पर पथराव के पीछे PFI की साजिश का जताया संदेह

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (13:04 IST)
इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पश्चिमी मध्यप्रदेश में निकाली गईं वाहन रैलियों पर पथराव और उपद्रव का मामला तूल पकड़ रहा है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इन हिंसक घटनाओं के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) नाम के संगठन की साजिश होने का संदेह जताया है।

विहिप के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के सचिव सोहन विश्वकर्मा ने शुक्रवार को कहा, राम मंदिर की रैलियों पर पथराव और उपद्रव की घटनाएं साजिश के तहत सामने आई हैं। इसमें पीएफआई की भूमिका हो सकती है।

विश्वकर्मा ने पीएफआई को प्रतिबंधित संगठन सिमी का बदला हुआ रूप बताते हुए दावा किया कि मालवा अंचल में पीएफआई सक्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे लोगों को गुप्त रूप से धन मुहैया कराया गया था, उसी तरह राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी करने के लिए पश्चिमी मध्यप्रदेश में साजिश के तहत पथराव कराया जा रहा है।

विश्वकर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर जागरूकता फैलाने के अभियान को निशाना बनाते हुए पिछले 10 दिनों में उज्जैन, इंदौर, मंदसौर और खरगोन जिलों में हिंसा की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।

मीडिया से बातचीत से पहले, विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उन्हें इन हिंसक घटनाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है कि इन घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान, वैश्‍विक आवासीय प्रौद्योगिकी चुनौती-भारत (जीएचटीसी-भारत) के लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख