Daily Horoscope
✕

Corona Lockdown : शराब कंपनियों ने फिर से दोहराई ऑनलाइन बिक्री की मंजूरी की मांग

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (09:39 IST)
नई दिल्ली। शराब निर्माता कंपनियों ने लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद खुली शराब की दुकानों पर देशभर में उमड़ी भारी भीड़ तथा लोगों के बीच आपस में सुरक्षित दूरी के निर्देश के उल्लंघन के मद्देनजर सोमवार को एक बार फिर से शराब की ऑनलाइन बिक्री को इजाजत देने की वकालत की।
ALSO READ: Lockdown के 40 दिन बाद देशभर में शराब की दुकानों के खुलते ही लोगों का हुजूम टूटा
कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। 3 मई को लॉकडाउन का दूसरा चरण समाप्त हो गया और अब 17 मई तक इसका तीसरा चरण चलेगा। सरकार ने राजस्व के हो रहे नुकसान के मद्देनजर लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानों को खोलने की ढील दी है। इसी के तहत करीब 40 दिन बाद शराब की दुकानें सोमवार को खुलीं। हालांकि लोगों की भारी भीड़ उमड़ने तथा अफरा-तफरी मचने के कारण दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और आंध्रप्रदेश में खुलने के कुछ ही मिनट बाद दुकानों को बंद करना 
पड़ गया।
 
शराब उद्योग के संगठनों ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (एआईडीए), ऑल इंडिया ब्रेवर्स एसोसिएशन (एआईबीए) और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने कहा कि करीब डेढ़ महीने से लोगों को शराब नहीं मिली, इस कारण सोमवार को दुकान खुलते ही लोग इन दुकानों पर टूट पड़े।
ALSO READ: दिल्ली में भी खुली शराब की दुकानें, उड़ा सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल
कुछ संगठनों ने कहा कि उन्हें पहले से ही ऐसा होने का अंदेशा था और इसी कारण उन्होंने सरकार को शराब की ऑनलाइन बिक्री करने और होम डिलीवरी करने की इजाजत देने का सुझाव दिया था। एआईडीए ने दुकानें खोलने की छूट देने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन को दुकानों पर भीड़ नियंत्रित करना चाहिए था।
 
संगठन के महानिदेशक वीएन रैना ने कहा कि सरकार को इसे नियंत्रित करना होगा, हमने सोमवार को दुकानों पर बहुत भीड़ देखी है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक स्थानीय पुलिस वहां नहीं थी। मैं जनता से भी जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करने और आपस में दूरी बनाए रखने का पालन करने की उम्मीद करता हूं।
ALSO READ: पहले ही दिन शराब से करीब 100 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान
उन्होंने बिक्री की मात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि निश्चित रूप से शहरी क्षेत्रों में बिक्री अधिक थी। रैना ने कहा कि सरकार को राजस्व की आवश्यकता है और अधिकतम राजस्व शराब उद्योग से आता है। सीआईएबीसी ने कहा कि लगभग 40 दिनों के निषेध के बाद जब कोई बहुत ज्यादा वांछित उत्पाद बाजार में उपलब्ध होता है, तो यह बहुत सारे खरीदारों को आकर्षित करेगा।
 
संगठन के चेयरमैन विनोद गिरि ने कहा कि यह किसी भी उद्योग के साथ हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को अन्य उत्पादों की तरह शराब की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देनी चाहिए। यह लॉकडाउन अवधि के 
दौरान सामाजिक दूरी के मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करेगा। यदि ऑनलाइन बिक्री जैसे चैनलों को अनुमति दी जाती है तो इससे दुकान पर भार कम हो जाता है और बहुत से लोगों को दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
 
एआईबीए के महानिदेशक शोभन रॉय ने कहा कि उद्योग जगत ने पहले ही इस तरह की भीड़ की आशंका जताई थी और सरकार को शराब की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही शराब के लिए होम डिलीवरी का सुझाव दिया था, क्योंकि हमें भीड़-भाड़ का अनुमान था। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख