ramcharitmanas
✕

लियोनल मेस्सी ने नहीं कराई Corona जांच, क्‍या बार्सिलोना से खत्‍म होगा रिश्‍ता...

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (21:05 IST)
मैड्रिड। लियोनल मेस्सी ने रविवार को पूरी टीम के लिए अनिवार्य कोरोनावायरस जांच के लिए नहीं पहुंचकर बार्सिलोना के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का एक और संकेत दिया। बार्सिलोना ने कहा कि मेस्सी एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण नहीं हुआ।

आगामी सत्र के शुरू होने से पहले टीम सोमवार से ट्रेनिंग बहाल करने को तैयार है। क्लब ने मेस्सी को जल्दी छोड़ने के लिए बातचीत नहीं करने के अपने पक्ष को फिर दोहराया और कहा कि अगर क्लब अगले सत्र से आगे उनका अनुबंध बढ़ाना चाहता है तो अध्यक्ष जोसेप बार्टोम्यू ही खिलाड़ी के साथ बातचीत करेंगे।

मेस्सी ने पिछले हफ्ते क्लब छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन बार्सिलोना उन्हें जून 2021 में खत्म होने वाले अनुबंध के समय तक टीम में रखना चाहता है। क्लब ने यह भी कहा कि वह किसी अन्य टीम से संभावित ट्रांसफर की बातचीत भी नहीं कर रहा है।
ALSO READ: महामारी ने तोड़े मेस्सी बनने का सपना देख रहे अर्जेंटीना के गरीब फुटबॉलरों के सपने
मेस्सी ने मंगलवार को क्लब को बुरोफैक्स (टेलीग्राम की तरह प्रमाणित दस्तावेज) भेजकर क्लब छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने अनुबंध की उपधारा का हवाला दिया जो उन्हें फ्री में सत्र के अंत तक क्लब को छोड़ने की अनुमति देता है लेकिन क्लब का दावा है कि यह पहले ही खत्म हो चुका है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख