suvichar
✕

कोरोनावायरस : मुंबई में अभी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध

Updated: शनिवार, 12 जून 2021 (07:30 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अगले आदेश तक कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों को कम करने की महाराष्ट्र सरकार की योजना की तीसरी श्रेणी में बना रहेगा।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक कोविड-19 संबंधी नियमों को लागू कराने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 5 जून 2021 को जारी किए गए दिशा-निर्देश अब भी मुंबई में लागू रहेंगे।
 
मुंबई में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 4.40 प्रतिशत हो गयी है जबकि अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त करीब 27.12 फीसदी बिस्तरों पर मरीज हैं। इसलिए राज्य सरकार की ओर से तय किए गए मानकों के मुताबिक मुंबई को श्रेणी-2 के प्रतिबंधों के अंतर्गत रखा जा सकता है।
 
बीएमसी ने मुंबई के आकार और जनसंख्या घनत्व के अलावा बड़ी संख्या में अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए उसे श्रेणी-3 के प्रतिबंधों के अंतर्गत रखने का फैसला किया है।
 
उल्लेखनीय है कि श्रेणी-3 के प्रतिबंधों के तहत आवश्यक सामानों और गैर-आवश्यक सामानों वाली दुकानों को शाम चार बजे तक खोलने की अनुमति होगी। लेकिन मॉल, सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख