dharma sangrah
✕

करीना कपूर के पॉजिटिव होने पर भड़कीं मुंबई की महापौर, बोलीं- किसी को नहीं है लापरवाही का अधिकार

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (18:47 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने अभिनेत्रियों के रवैए पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समाप्त नहीं होने तक लापरवाही बरतने का अधिकार किसी को भी नहीं है।

ALSO READ: सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होते ही हरकत में आई बीएमसी, करीना कपूर का घर सील कर चिपकाया नोटिस
 
महापौर पेडनेकर ने पत्रकारों से कहा कि दोनों अभिनेत्रियां कोविड-19 जांच में संक्रमित मिली है। जो कोई भी इन अभिनेत्रियों के संपर्क में आया है, वे कोविड-19 जांच करवाएं और रिपोर्ट का इंतजार करें। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते है तो क्यों ना ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ALSO READ: बॉलीवुड पर फिर टूटा कोरोना का कहर, करीना-अमृता के बाद महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड-19 पॉजिटिव
 
उन्होंने कहा कि घर में अभिनेत्री करीना के 2 छोटे बच्चे हैं। कोरोना महामारी के समाप्त नहीं होने तक उनका लापरवाही बरतना उनके अनुकूल नहीं है। करीना ग्रांड हयात होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं। हमने उस होटल से संपर्क किया है ताकि वहां संपर्क में अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों ने करीना और अमृता के डॉक्टर से संपर्क किया है। वे दोनों ही क्वारंटाइन में हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख