suvichar

उत्तर कोरिया : किम जोंग ने Corona नियंत्रण में नाकामी पर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (20:23 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) पर काबू पाने में नाकाम रहने के लिए अपने शीर्ष अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। वायरस के प्रसार पर नियंत्रण नहीं होने से देश में व्यापक संकट पैदा हो गया है।

सरकारी मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस महत्वपूर्ण चूक को लेकर किम ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक बुलाई। हालांकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया महामारी के खिलाफ लड़ाई में असफल रहा है।

अब तक उत्तर कोरिया दावा करता रहा है कि हजारों लोगों का परीक्षण करने और चीन के साथ एक हद तक खुली सीमा होने के बावजूद उसके यहां कोरोनावायरस से कोई संक्रमित नहीं हुआ है। हालांकि विशेषज्ञों को उत्तर कोरिया के इस दावे पर गहरा संदेह है और उन्होंने चिंता जताई है कि देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है,ऐसे में महामारी को नियंत्रित कर पाना मुश्किल काम होगा।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
सरकारी संवाद एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि पोलित ब्यूरो की बैठक में किम ने महामारी पर काबू पाने के लिए योजना बनाने और उन्हें लागू करने में अक्षमता, गैरजिम्मेदारी और निष्क्रियता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना की।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
संवाद एजेंसी के अनुसार, किम ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण मामलों के प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों ने आपातकालीन महामारी रोकथाम अभियान के लिए आवश्यक संगठनात्मक, संस्थागत, वैज्ञानिक और तकनीकी उपाय करने के पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों के कार्यान्वयन की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इससे देश और लोगों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा संकट पैदा हुआ और इसके गंभीर परिणाम सामने आए।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख