Daily Horoscope

Coronavirus: घर में ही हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (14:03 IST)
डॉक्‍टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे में बच्‍चों की इम्‍युनिटी के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद में भी इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके हैं, जिन्‍हें अपनाया जाना चाहिए।

देश भर में कोविड-19 का प्रकोप है। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए चुनौती होगी।

कैसे बढ़ाए बच्‍चों की इम्‍युनिटी

1. हल्दी
हल्दी को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही संक्रमण व रोगों से लड़ने में मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

2. आंवला
आंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से लड़ने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा आंवला स्किन, हेयर व मधुमेह के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है।

3. तुलसी
तुलसी में औषधीय गुणों का खजाना छिपा हुआ है। इसके अंदर विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ गले व सांस संबंधी इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकती है।

4. शहद
शहद के अंदर काफी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जो किसी भी संक्रमण की वजह से होने वाली खांसी, गले की खराश में राहत प्रदान कर सकते हैं।

नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख