Hanuman Chalisa
✕

केरल के गांव में कोरोनावायरस का विस्फोट, लॉकडाउन की सख्ती के लिए तैनात हुए कमांडो

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (19:21 IST)
तिरुवनंतपुरम। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अभी भी लॉकडाउन लगाया गया है। केरल के पुन्थुरा गांव में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 25 कमांडो को तैनात किया गया है। यहां एसएपी के 25 कमांडो की तैनाती की गई है।

खबरों के अनुसार इस गांव में कई सुपर स्प्रेडर्स की पहचान की गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह केरल में पहला वायरस का क्लस्टर हो सकता है। पुंतुरा गांव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दिखाई दे रहा है कि कमांडो, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां घूम रही हैं।

लाउडस्पीकर से ऐलान किया जा रहा है कि अगर किसी को बिना किसी जरूरत के बाहर घूमते हुए देखा जाएगा तो उन्हें कमांडोज एंबुलेंस में भरकर क्वारंटीन सेंटर पर ले जाएंगे। केरल के डीजीपी के मुताबिक तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए न तो राज्य में किसी नाव को आने दिया जाएगा और न ही जाने दिया जाएगा। फिलहाल इन कमांडो की तैनाती का उद्देश्य लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना है। प्रशासन के मुताबिक पून्थुरा में पिछले 5 दिनों में 600 सैंपल की जांच की गई थी। इसमें से 119 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस कारण गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को हर जरूरी सुविधा प्रदान करने का आश्वसन दिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि केरल में लॉकडाउन के बाद विदेश या दूसरे राज्यों से आए अब तक लगभग 2400 लोग कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं।
(Photo courtesy: Social Media)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख