Hanuman Chalisa

केरल में ‘कोरोना टेंशन’, पॉजिटिविटी रेट 11.87 प्रतिशत, 24 घंटे में 23 हजार 676 नए मामले, 148 मौतें

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (20:25 IST)
तिरुवनंतपुरम, केरल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 हजार 676 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 148 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक 15 हजार 626 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे हैं। राज्‍य की गंभीर स्थिति में टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट 11.87% और एक्टिव केस 1,73,221 हो गए हैं।

केरल में सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि यहां पॉजिटिविटी रेट 11.87 फीसदी हो गई है। जबकि पिछले नए केस और कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद में अंतर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सिर्फ 15,626 लोग कोरोना से ठीक हुए, जबकि 148 लोगों की मौत हुई है।

केंद्र ने भी राज्य में कोरोना के मामलों को रोकने के लिए कई निर्देश दिए हैं। कुछ विशेषज्ञ तो इसे केरल में कोरोना की तीसरी लहर के संकेत भी बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केरल के डॉक्‍टर्स और विशेषज्ञों का कहना है कि देश में रोजाना आ रहे मामलों में से करीब 50 फीसदी मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। यहां संक्रमित हो सकने वाले लोगों की बड़ी संख्या है और सरकार को कोविड की नई लहरों से निपटने के लिए कोई लंबे समय तक काम करने वाली रणनीति बनानी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्‍य राज्‍यों के सफल मॉडल्‍स पर भी काम करना चाहिए।

केरल सरकार के पूर्व महामारी विशेषज्ञ डॉ. ए सुकुमारन ने कहा कि ऐसे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की कई लहरें आती हैं, केरल में भी ऐसी कई लहरें आएंगी जहां मामले कम होने से पहले ही और तेजी से बढ़ने लगेंगे। उन्होंने कहा कि स्पेनिश फ्लू के दौरान भी मामले चार लहरें आने के बाद कम हुए थे।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख