Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस को लेकर केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी विधायकों के साथ बैठक

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (15:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए पार्टी के सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शुक्रवार को एक बैठक की।
ALSO READ: Lockdown पर सख्‍त सरकार, दिल्ली में CAPF की 100 कंपनियां तैनात
केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पार्टी को विधायकों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं।
 
राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सभी राहत कार्यों की प्रगति के बारे में पूछा। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि राहत कार्य कितनी प्रभावी ढंग से किए जा रहे हैं तथा सभी विधायकों को और सुधार के तरीके बताए गए हैं।
 
चड्ढा ने कहा कि विधायकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपनी शंकाओं को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की (राहत कार्य से संबंधित) सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें यह 
भी बताया गया कि सभी को क्या करना है और यह कैसे किया जा सकता है?
 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 दिन में 141 नए मामले सामने आने और 2 लोगों की मौत होने से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या गुरुवार को लगभग 300 पहुंच गई। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख