Hanuman Chalisa
✕

Corona से जंग में सीएम योगी ने खोला खजाना, 86 लाख लोगों की इस तरह की मदद

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (15:38 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं में पेंशन पाने वाले 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में 871.4693 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेज दी है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी। इस 
 
दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों के लाभार्थियों से बातचीत भी की।
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और भारत भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस लड़ाई में 21 दिन के लॉकडाउन का सहभागी बन रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हम गरीबों, वंचितों और निराश्रितों को अनाथ या असहाय नहीं छोड़ सकते हैं। सरकार संबल के रूप में उनके साथ खड़ी है। प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी ने गरीबों के लिए चल रही विभिन्न 
 
योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है।
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पेंशन पाने वाले कुल 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में 871.4693 करोड़ रुपए की धनराशि भेज दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए यह राशि बहुत छोटी हो सकती है, लेकिन एक गरीब के लिए यह क्या महत्व रखती है यह उसके चेहरे की चमक को देखकर पता चलता है।
 
उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन की राशि पहले 300 रुपए थी, जिसे हमारी सरकार ने 500 रुपए कर दिया है।
 
इस कार्यक्रम के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 49,87054 लाभार्थियों को 498.70 करोड़ रुपए, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 26,06,213 लाभार्थियों को 260.62 करोड़ रुपए, दिव्यांग पेंशन योजना के 10,67,786 
 
लाभार्थियों को 106.78 करोड़ रुपए और कुष्ठावस्था पेंशन के तहत 10,728 लाभार्थियों को 5.36 करोड़ रुपए भेजे गए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारे पास सिर्फ केजीएमयू में एक जांच प्रयोगशाला थी, अब नई कार्रवाई के फलस्वरूप आज हमारे पास सात नई टेस्टिंग लैब प्रदेश में स्थापित हो चुकी हैं और हमारा प्रयास है कि 
 
आगामी कुछ महीने में प्रदेश के सभी 24 सरकारी अस्पतालों में टेस्टिंग लैब स्थापित हो जाएंगी।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख