manglik dosh calculator
✕

केजरीवाल ने सौंपा 1 करोड़ का चेक स्व. शिक्षक के परिजनों को, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (22:05 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को साउथ-वेस्ट दिल्ली के नारायणा रिंगरोड स्थित कोरोना योद्धा स्व. नितिन तंवर के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और दिल्ली सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। सीएम ने कहा कि स्व. तंवर नारायणा स्थित एमसी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने काफी समय तक कोरोना से संबंधित अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी की। ऐसे ही लोगों की सेवा और लगन की वजह से दिल्ली आज कोरोना से संघर्ष कर पा रही है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर 5% के करीब, क्या अब खत्म होगा लॉकडाउन? जानें क्या बोले CM केजरीवाल...
 
उन्होंने कहा कि हम इस क्षति को कभी पूरा नहीं कर सकते। हमें उम्मीद है कि इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार को थोड़ी मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार उनकी पत्नी को सरकारी स्कूल में नौकरी भी देगी। कोरोना योद्धा स्व. तंवर के परिजनों से मुलाकात के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नितिन तंवर हमारे दिल्ली सरकार के स्कूल में शिक्षक थे। उन्होंने काफी समय तक कोरोना से संबंधित अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी की। पहले उन्होंने राशन बांटने की ड्यूटी की, उसके बाद उन्होंने डोर टू डोर सर्वे करने की ड्यूटी की। कोरोना की ड्यूटी के दौरान ही वे भी संक्रमित हो गए थे और कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया। इसका हमें बेहद दु:ख है।

ALSO READ: ब्लैक फंगस : CM केजरीवाल बोले- रोगियों के इलाज के लिए विशेष केंद्र बनाए जाएंगे...

 
केजरीवाल ने कहा कि आज हम सभी दिल्ली के अंदर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे ही लोगों की सेवा और ऐसे ही लोगों की लगन की वजह से दिल्ली आज कोरोना से संघर्ष कर पा रही है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह उनकी आत्मा को शांति दें। मैंने आज उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी, उनके पिताजी और उनकी बेटी हैं। मैंने उनको पूरा भरोसा दिया है कि उन्हें और भी किसी तरह की जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। हम उनकी मदद करने का हर तरफ से प्रयास करेंगे।

Show comments

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

अगला लेख