sundarkand

दिल्ली में तेज हुई कोरोना की रफ्तार, केजरीवाल सरकार ने 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (12:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बची लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां अब 3 मई की सुबह तक पाबंदियां लागू रहेंगी।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। इसी वजह से दिल्ली में लॉकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।
 
इससे पहले सरकार ने दिल्‍ली में कोरोना के बेकाबू हालात देखते हुए 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया था। यह सोमवार, 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक तय था।
 
सर गंगाराम अस्पताल को मिली 5 मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है। यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए जबकि 357 लोगों की मौत हो गई। यहां सांसों का संकट बना हुआ है और मरीजों के परिजन मेडिकल ऑक्सीजन की तलाश में दर दर भटक रहे हैं।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो

Weather Alert : 16 राज्यों में भारी बारिश और 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बदलेगा मौसम

रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई में योगदान सदैव स्मरणीय

अगला लेख