kalsarpa dosh calculator
✕

केजरीवाल ने सीबीएसई परीक्षा रद्द करने के फैसले पर जताई खुशी, जानिए क्यों

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (15:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने और 12वीं कक्षा की परीक्षा टालने के फैसले का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मुझे खुशी है कि परीक्षाएं रद्द/स्थगित कर दी गईं। यह लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत है।

ALSO READ: बड़ी खबर, सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं पर फैसला 1 जून को
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को हुई एक बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। बैठक के बाद एक बयान जारी कर परीक्षाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं।



केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को केंद्र से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील करते हुए कहा था कि इन्हें (परीक्षाओं को) आयोजित कराने से व्यापक स्तर पर कोरोनावायरस का संक्रमण फैलेगा। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख