dharma sangrah
✕

केजरीवाल ने की दिल्ली के लिए 2.6 करोड़ टीकों की मांग, केंद्र से किया अनुरोध

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (14:51 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों की संख्या 3 गुना बढ़ाई जाएगी और उन्होंने केंद्र से अगले 3 महीने में राष्ट्रीय राजधानी में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए करीब 2.6 करोड़ टीकों की आपूर्ति करने की मांग की।

ALSO READ: कोरोना के मद्देनजर FTII छात्रों ने की ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित करने की मांग

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि अभी दिल्ली में 100 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। दिल्ली सरकार केंद्रों की संख्या 250-300 तक बढ़ाएगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए 3 करोड़ से अधिक टीकों की आवश्यकता है जिनमें से करीब 40 लाख खुराक मिल चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र से हर महीने 85 लाख टीके उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि सभी दिल्लीवासियों को अगले 3 महीनों में टीका लगाया जा सके। 
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अच्छी व्यवस्था होने के कारण एनसीआर के शहरों जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद से भी लोग यहां टीका लगाने के लिए आ रहे हैं इसलिए दिल्ली को 3 करोड़ से थोड़े ज्यादा टीकों की आवश्यकता पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले 5-6 दिनों के लिए टीके हैं और उन्होंने केंद्र से पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर दिन 1 लाख टीके लग रहे हैं और यह संख्या 3 लाख तक बढ़ सकती है।

 
कोविड-19 की तीसरी लहर की चेतावनियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने केंद्र और विशेषज्ञों से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी टीका लगाने के विकल्प तलाशने का भी अनुरोध किया। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख