shradh paksha
✕

केजरीवाल बोले, दिल्ली में 7 से 10 दिन के भीतर कोविड 19 की स्थिति नियंत्रण में हो

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार महामारी की रोकथाम के लिए कई कदम उठा रही है और 7 से 10 दिन के भीतर स्थिति नियंत्रण में आ जानी चाहिए।
 
केजरीवाल ने कहा कि शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है तथा पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। मैं इसको लेकर चिंतित हूं। हमने इसे नियंत्रण में करने के लिए सभी उचित कदम उठाए हैं। अगले सप्ताह हम इस संबंध में और कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। मेरा मानना है कि स्थिति 7 से 10 दिन के भीतर नियंत्रण में आ जानी चाहिए और मामले कम होने लगेंगे।
ALSO READ: Corona टीके पर शोध के लिए 900 करोड़ का अनुदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। यहां 20 अक्टूबर तक स्थिति नियंत्रण में थी। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा द्वारा पराली को गलाने के लिए तैयार किए गए मिश्रण से दिल्ली के 24 गांवों में 70 से 95 फीसदी पराली विघटित हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लिए गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पास एक याचिका दाखिल करेगी और इसमें इस रिपोर्ट को शामिल करेगी और अपील करेगी कि सभी राज्य सरकारों को इसे लागू करने के निर्देश जारी किए जाएं।
 
प्रशासन ने बताया कि दिल्ली में 1 दिन में कोविड-19 के 7,053 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 4.67 लाख के पार चली गई। वहीं इस अवधि में 104 मरीजों की मौत हुई, जो कि पिछले 5 महीने में सबसे ज्यादा है। अब तक कुल 7,332 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख