ramcharitmanas
✕

Unlock3.0: कर्नाटक में रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा, रात्रिकालीन कर्फ्यू भी हटेगा

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (08:55 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने प्रतिबंधों में और अधिक ढील देने की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि 2 अगस्त से राज्य में रविवार को कोई लॉकडाउन नहीं होगा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुरूप अनलॉक 3 के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ALSO READ: रक्षाबंधन से पहले रविवार को मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन से मिल सकती है छूट !
कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने 5 जुलाई से हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू किया था। इसके अलावा रात के दौरान (रात 9 से सुबह 5 बजे तक) लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध अनलॉक 3 के तहत हटा दिया गया है।
ALSO READ: Bihar Coronavirus Update : बिहार में फिर 16 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जानिए गाइडलाइन
कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार सरकार ने 5 अगस्त से योग संस्थानों और व्यायामशालाओं को खोलने की अनुमति दी है। आदेश में कहा गया है कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कर्नाटक सरकार द्वारा जारी की जाएगी। दिशा-निर्देश 1 अगस्त से लागू होंगे और निषिद्ध क्षेत्रों में 31 अगस्त तक लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा।
 
स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख